राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में शुक्रवार को ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर में ब्रह्माकुमारी संस्था से ब्रह्माकुमारी सपना, जया, रिया और लता ने विद्यार्थियों को ध्यान की विधियां सिखाकर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। शिविर की संयोजक डॉ. दिव्या ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक के वातावरण में विद्यार्थियों के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विभा ठाकुर ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने,सकारात्मक विचार अपनाने तथा नियमित ध्यान अभ्यास करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर उप-प्राचार्य प्रो. जितेंद्र ठाकुर, प्रो. सुमन, प्रो. प्रमोद सहित अन्य मौजूद रहे।