फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनआईटी हमीरपुर के छात्रों ने बनाया स्पाई डी रोबोट, रेस्क्यू ऑपरेशन में करेगा मदद

एनआईटी हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने मकड़ी की तरह चलने वाला ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो भूकंप और भूस्खलन जैसी स्थिति में बचाव दल की मदद करेगा। यह रोबोट फोटो और वीडियो के माध्यम से बताएगा कि कैसे रेस्क्यू अभियान चलाना है। मकड़ी की तरह चलने वाले इस रोबोट को ‘स्पाई डी रोबोट’ नाम दिया गया है। खास बात यह है कि मानवीय पहुंच से बाहर होने वाले कार्यों को आसानी से कर सकता है। घटनास्थल पर वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ यह स्ट्रक्चर की थ्रीडी मैपिंग करने में भी सक्षम है। रोबोट सेंसर की मदद से बिना रिमोट कमांड के कार्य करने में भी सक्षम है। एनआईटी हमीरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र पार्थ और द्वितीय वर्ष के अंशुमन, आशीष और गौरव ने इस रोबोट को तैयार किया है। इस पर 10 हजार रुपये की लागत आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें