फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनआईटी हमीरपुर में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आगाज

हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का आगाज गुरुवार को हुआ। प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चार दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 800 स्कूली विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने इस सम्मेलन का आगाज किया। सम्मेलन में नन्हे वैज्ञानिकों ने नए-नए मॉडल प्रदर्शित किए हैं। यहां पर सर्वश्रेष्ठ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें