जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को सुजानपुर में वार अंगेस्ट ड्रग्स अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी हमीरपुर भगत ङ्क्षसह ठाकुर ने की। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षा अधिकारियों व अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इसलिए पुलिस ने नशे के विरुद्ध यह अभियान छेड़ा है। हर थाना क्षेत्र में जाकर कार्यक्रमों का आयोजन किया रहा है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।