फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विशेष बच्चों ने हमीरपुर थाना और एसपी कार्यालय में जानी पुलिस की कार्य प्रणाली

पहचान संस्था की ओर से विशेष बच्चों को गुरुवार को एसपी कार्यालय और सदर थाने का भ्रमण करवाया गया। इस दाैरान पुलिस की कार्यप्रणाली और कामकाज के तरीकों को देखा और जाना। पुलिस अधीक्षक ने भी एसपी कार्यालय में बच्चों को पुष्प दिए और बच्चों को कार्यालय की विभिन्न कमरों का भी भ्रमण करवाय । विशेष बच्चों ने पुलिस किस तरीके से समाज में आम लोगों की सेवाकर अपना दायित्व निभा रही है इसके बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारियां भी प्राप्त की। इस अवसर पर पहचान संस्था के स्पेशल स्कूल की प्रबंधक चेतना शर्मा एक अन्य शिक्षक के साथ 15 विशेष बच्चे मौजूद रहे। वहीं एएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि पहचान संस्था के बच्चों ने एसपी कार्यालय में यहां के कामकाज करने के तरीके के बारे में जाना। वहीं पहचान संस्था की चेतना शर्मा ने बताया कि इस तरह की विजिट से इन बच्चों को काफी कुछ नया सीखने का मौका मिलता है और समाज के प्रति इन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी का भी एहसास होता है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें