पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हमीरपुर की बैठक बुधवार को हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रधान पद पर एसके कोड़ा को तीसरी बार चुना गया। महासचिव पद पर मनोहर लाल को चुना गया है। प्रधान एसके कोड़ा ने कहा कि बाकी की कार्यकारणी को जल्द ही घोषित किया जाएगा।