दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर भाजपा को रूझानों में बहुमत मिल गया है। दिल्ली में भाजपा सरकार की वापसी पर शनिवार को गांधी चौक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को भाजपा की जीत पर बधाई दी। करीब 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार में वापसी करने जा रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, देसराज शर्मा, नरेंद्र अत्री, रोबिन, अजय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।