फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलाणा में टिपर की चपेट में आया स्कूटी सवार,बाल-बाल बच्ची जान

थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत री भलाणा चलोखर संपर्क मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर चल रहे एक दोपहिया वाहन को पीछे से आ रहे टिपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी सवार टिपर के नीचे जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में स्कूटी सवार की बाजू पर चोटें आई है। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच की। पुलिस टीम ने समक्ष दोनों पक्षों ने आपसी समझौते पर सहमति जताई, जिससे शिकायत दर्ज नहीं हुई। इस बारे में ग्रामीणों ने कहा कि री-भलाना-चलोखर संपर्क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। इस बारे में एसपी बलबीर सिंह ने कहा कि आपसी समझौते के चलते प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें