हमीरपुर के सुजानपुर में सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट एवं पूर्व सैनिक लीग सुजानपुर की ओर से सेना दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर सहित अन्य ने भाग लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दिन भारतीय सेना की वीरता से परिपूर्ण गाथाओं और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व और सम्मान करने का दिन है।समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को सम्मानित करने का भी अवसर मिला।