फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिझड़ी बाजार में झड़प, पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार लोग स्कूटी सवार युवाओं से उलझे

उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब पंजाब नंबर की एक गाड़ी से उतरे लोग स्कूटी सवार युवाओं को पीटने लगे। बीच बाजार हंगामा होते देख स्थानीय दुकानदारों ने जब बीच बचाव करना चाहा तो हंगामा और बढ़ गया। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंचे वार्ड पंच व उप प्रधान से भी यह लोग उलझ पड़े। इसी बीच लगभग आधे घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही तथा सड़क के दोनों और जाम लग गया। अंत में मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी को साइड में कराया तथा पंजाब नंबर की गाड़ी तथा उसमें सवार सभी लोगों को पुलिस सहायता कक्ष ले जाया गया। इस दौरान वार्ड पंच उप प्रधान तथा अन्य लोग भी पुलिस सहायता कक्ष बिझड़ी पहुंचे और क्षेत्र में शांति भंग करने तथा मारपीट करने के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि दोनों पार्टियों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें