फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर हमीरपुर में निकाली रैली

आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे विश्व में द्विवार्षिक समारोह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्य बाजार हमीरपुर में बैंड बाजे के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। योग नंदा ने बताया कि महर्षि दयानंद के वैदिक शिक्षा के उत्थान, स्वदेशी शासन की श्रेष्ठता व समाज सुधार में दिए गए अद्भुत योगदान के दृष्टिगत भारत सरकार ने इसे ज्ञान पर्व के रूप में दो वर्ष तक मनाने का निर्णय लिया है। उसी श्रृंखला में आर्य समाज हमीरपुर भी अपना वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। समारोह में भारत के प्रसिद्ध वैदिक विद्वान स्वामी चेतन देव, उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध भजनोपदेशक अलका आर्य तथा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भजनोपदेशक वीरी सिंह आर्य मार्गदर्शन करेंगे। 4 नवंबर को सुबह 11:00 बजे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के लिए एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें