फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र राणा बोले- डाॅ. जनक राज कोई झोलाछाप नहीं प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन, केस वापस ले सरकार

सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने नादौन में भरमौर के विधायक डाॅ. जनक राज के खिलाफ दर्ज मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बदले की राजनीति में अब इस हद तक पहुंच गई है कि मरीजों को चिकित्सकीय सलाह देना भी अपराध बना दिया गया है। राणा ने जारी बयान में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शिष्टाचारवश डाॅ.जनक राज से मिलने पहुंचे थे। कुछ लोग अपने मरीजों की रिपोर्ट भी साथ लाए थे। विधायक बनने से पहले शिमला आईजीएमसी में प्रभारी और प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन रहे डाॅ.जनक राज ने मानवता के नाते उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी। भाजपा इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। डाॅ. जनक राज के खिलाफ दर्ज मामला तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें