फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजेंद्र राणा बोले- प्रदेश सरकार ने मित्रों पर लुटा दिया सारा खजाना

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के पूर्व विधयक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार मित्रों की सरकार बनकर रह गई है। अपने चहेतों को पुन: रोजगार दिया जा रहा। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। यह बात उन्होंने शुक्रवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सुजानपुर से संधोल तक 41 करोड़ 10 लाख रुपये केंद्र सरकार ने दिया है तथा इसका टेंडर हो चुका है। अब वहां पर एसडीओ को बदलकर ट्राइबल में भेज दिया गया तथा स्पेशल जेई को लाकर एसडीओ का चार्ज दे दिया गया। कहा कि हिमाचल में बहुत बड़ी आपदा आई है तथा भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस समय संकट की घड़ी में प्रदेश की जनता को उनके हाल पर छोड़ कर विदेश चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें