फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Politics: भाजपा नेता राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और सरकार अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में नाकाम रही है। राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सामने आई आपराधिक घटनाओं का रिकॉर्ड तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हिमाचल की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करेगी। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की जगह आर्डर एंड लॉ की स्थिति बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में पुलिस कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने के मामले बढ़े हैं। राणा ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों को कानून और नियमों का सही अध्ययन करना चाहिए, ताकि सरकारी दस्तावेजों और अभिलेखों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रावधानों की जानकारी रहे। उन्होंने सरकार पर दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें