फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजित, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 04:40 PM IST

जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक वीरवार को जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद के विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों एवं प्रश्नों पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। इनमें से अधिकांश मुद्दे आम जनता और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित थे। बैठक मेंहमीरपुर-टौणीदेवी-अवाहदेवी हाईवे के निर्माण, भरेड़ी-चंदरूही सड़क की टारिंग, इसी सड़क के किनारे नालियों मरम्मत तथा फगलोट में पुलिया का निर्माण, रंगस के पास हाईवे पर अतिक्रमण, धनेटा में चौराहे पर ट्रैफिक लाइट्स स्थापित करने, बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान और जनहित के कई अन्य मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी का कहना है कि आज तेरा मासिक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में कई अहम मुद्दों के ऊपर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि एन एच द्वारा टौणीदेवी से आगे एक ही जगह नाली डाली जा रही है जिससे चाहड़ गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि एन एच के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि अलग-अलग जगह नालियां डाली जाए। उन्होंने टौणी देवी में वन विभाग के विश्राम गृह जो पिछले चार-पांच महीने पहले जलकर राख हो गया था। वहीं उन्होंने निवेदन किया है कि इस विश्रम ग्रह को रिपेयर किया जाए या फिर नया बनाया जाए। इस दौरान सुजानपुर शहर के कचरे की डंपिंग साइट, विभिन्न स्कूलों में रिक्त पदों, बस सेवाओं और सोलर लाइटों की मरम्मत इत्यादि पर भी संबंधित जिला परिषद सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों से ताजा स्थिति की जानकारी ली। परिषद के सदस्यों और अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय एवं वेतन के बारे में भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। भोटा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वन भूमि पर निर्मित श्मशान घाटों और अन्य संपत्तियों को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें