बॉक्सिंग संघ हमीरपुर के सचिव व हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त सचिव अनिल मनकोटिया द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में नवंबर महीने के 8 से 10 तारीख तक हिमाचल प्रदेश सीनियर एलीट पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। यह प्रतियोगिता हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर खुले में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में पूरे हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज़ हिस्सा लेंगे । प्रतियोगिता करवाने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के जज वे रेफरी आयेंगे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तर पर खेलने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम में होगा। भारत का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर व ओलंपिक स्तर पर करने वाले खिलाड़ी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु व प्रदेश सरकार के सहयोग भी इस प्रतियोगिता में रहेगा । इस प्रतियोगिता को करवाने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना व बॉक्सिंग के प्रति जागरूक करना है। हमीरपुर बॉक्सिंग जिला संघ इस प्रतियोगिता को एक ऐतिहासिक बॉक्सिंग टूर्नामेंट करवाने के लिए प्रयासरत है और सभी खेल प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने व सहयोग की अपील करता है।