फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- मुख्यमंत्री हिमाचल भवन में न ठहरकर फाइव स्टार होटलों में क्यों ठहरते हैं

सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में हमीर होटल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा व भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री पर जमकर जुबानी हमला बोला। राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री बीते सप्ताह हमीरपुर जिले के दौरे पर रहे इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों से मिलने के बजाय रेस्ट हाउस में सोए रहे। राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत ही संवेदनहीन हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरे के दौरान लोगों के साथ पूरी संवेदनहीनता को अपनाया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिमला में लोगों के लिए दिन निर्धारित किया है लेकिन वहां पर भी लोगों से समय पर नहीं मिलते। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चंडीगढ़ में फाइव स्टार होटल में ठहरने पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा है कि वह हिमाचल भवन में ना ठहरकर 5 स्टार होटलों में ठहरते हैं इसका क्या कारण है। मुख्यमंत्री इस पर जनता को स्पष्टीकरण दें। राजेंद्र राणा ने कहा कि इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं वह सरकारी भवन हिमाचल भवन में ठहरते आए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री फाइव स्टार होटल में किसके साथ ठहरते हैं और क्या डील करते हैं इस पर भी जांच की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री को इसका जवाब जनता के बीच में देना चाहिए। वहीं, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार से संलिप्त है। उन्होंने कहा कि नादौन में एक जमीन ट्रांसपोर्ट विभाग के नाम से खरीदी गई है इस खरीदारी का ना तो ट्रांसपोर्ट मंत्री को पता है और ना ही एचआरटीसी निगम ने कोई इसकी डिमांड की है। राजेंद्र राणा ने कहा कि यह जमीन 2 लाख 67 हजार में खरीदी गई थी। जिसे परिवहन विभाग को 6 करोड़ 72 लख रुपए में बेचा गया है। जिसमें पूरी तरह से भ्रष्टाचार हुआ है। राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नादौन में अपने रिश्तेदारों की कौड़ियों के भाव की जमीनें करोड़ों रुपए में खरीदी जा रही है। वहीं, राजेंद्र राणा ने कहा कि इसी तरह फतेहपुर में भी 6-7 करोड़ रुपए की जमीन को पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को खरीद कर दिया जा रहा है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस जमीन को खरीदने का कोई अछूत औचित्य नहीं बताया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि 6 या 7 करोड़ रुपए की जमीन को 67 करोड़ रुपए में पावर कॉरपोरेशन को खरीदा जा रहा है जिसमें भी भ्रष्टाचार की बू है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास करवाने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें