फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रेम कुमार धूमल बोले- रूठों को मनाएंगे, लोकतंत्र में परिवार बढ़ने पर बढ़ती है शक्ति

गिले शिकवे चलते रहते हैं। रूठों का मनाने का प्रयास होगा। प्रत्याशी भी रूठों को मनाएंगे और संगठन भी प्रयास करेगा। भाजपा को जिताकर कमल खिलाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों से भेंट करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही। कहा कि जहां पर भी कोई कमल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगा उसकी जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। पार्टी के आदेशों पर जीवनभर कार्य किया है। पार्टी के आदेशों पर चुनाव में जो आदेश होंगे वह किया जाएगा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र यदि नजदीक हैं तो बड़सर विस क्षेत्र भी दूर नहीं है। कांग्रेस सरकार भाजपा पर खरीद-फरोख्त के आरोपों पर धूमल ने कहा कि दोनों राम भक्त विधायक कांग्रेस में निराश थे। दोनों नेताओं ने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करने वालों के साथ न रहकर वे भाजपा में आए हैं। कांग्रेस सरकार अपनी दस गारंटियां पूरी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक समुद्र है जो भी यहां है उसका स्वागत होगा। पार्टी में आने वाला व्यक्ति संस्कारित होगा। यदि नहीं होगा तो उसे संस्कारित कर दिया जाएगा। लोकतंत्र में परिवार बढ़ने पर शक्ति बढ़ती है। दोनों नेताओं का स्वागत है। धूमल ने कहा कि एक देश में एक चुनाव होने चाहिए। लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ होने से जीत का अंतर बढ़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें