ग्राम पंचायत पंजोत के ललियार गांव में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में काफी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया। दंगल कमेटी के प्रधान हरवंश लाल शर्मा ने बताया कि इस दंगल में माली के विजेता पहलवान को कार भेंट की जाएगी। जाने-माने जस्सा पट्टी और प्रीतपाल जैसे पहलवानों ने भी दंगल में जोहर दिखाए।