विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर सदर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर ग्राम केंद्र बोहणी और भाजपा कार्यालय हमीरपुर में भाजयुमो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा ने की। इस दौरान मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष चमेल सिंह, कमलेश परमार, पुरषोत्तम ठाकुर, राकेश पठानिया समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी संस्थापकों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल सहित मां भारती को पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य बना हूं।