फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर बोले- नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा

एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए को बैन करना चाहिए। यह बात बुधवार को एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने प्रैस वार्ता के माध्यम से कही। उन्होंने केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय और एनटीए की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देशभर के लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार लीक हो रहे पेपर युवाओं के भविष्य के साथ धोखा हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक की जवाबदेही किसकी है? केंद्र सरकार युवाओं को जवाब क्यों नहीं दे रही? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 89 से अधिक पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है। सरकार हर बार जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है, लेकिन आज तक किसी बड़े स्तर पर जवाबदेही तय नहीं की गई। नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में धांधली होना करोड़ों युवाओं के विश्वास पर हमला है। यदि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई देशभर के छात्रों की आवाज बनकर इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें