राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। स्कूल एनएसएस अधिकारी प्रधान सिंह की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने सिविल अस्पताल परिसर में साफ सफाई की। साफ सफाई के बाद स्वयंसेवियों के लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवियों को विभिन्न विशेषज्ञों ने नशा निवारण, कैरियर संबंधी जानकारियां प्रदान की।