उत्तरी जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन ब्रांच कमेटी हमीरपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपनी मांगों के पूर्ण नहीं होने पर बुधवार को हमीरपुर में आवाज उठाई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के प्रधान रवि कुमार, सचिव दीप शर्मा ने कहा कि वर्तमान में चल रही सेवानिवृत्तियों के कारण एलआईसी में स्टाफ का अभाव हो गया है। संघ ने नई भर्ती की मांग रखी, जिसकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। नई भर्ती नहीं होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा यूनियन को मान्यता देने की मांग उठाई गई है जिस पर अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों की जल्द सुनवाई नहीं हुई तो संघ सख्त कदम उठाएगा। इस दौरान पवन सिंह, संजीव कुमार, राजेश कुमार, साहिल शर्मा, विधि कटोच, अशोक कुमार, प्रवीण, शाहिल, शुभमने भाग लिया।