कांग्रेस समर्थित नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 11 में से सात पार्षदों ने किया वोट किया है। बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। मनोज मिन्हास के समर्थन चार वोट प्राप्त हुए है। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय में वीरवार को चार बजे अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक शुरू हुई। सभी पार्षद बैठक में पहुंच गए थे। अध्यक्ष मनोज सबसे अंत में बैठक में पहुंचे और उन्हें प्रस्ताव पर चर्चा से पहले एसडीएम को अपना त्यागपत्र सौंपा, लेकिन सभी पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। इसके बाद वोटिंग हुई और सात पार्षदों ने प्रस्ताव को मत दिया। इस मौके पर भाजपा विधायक आशीष शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस सरकार ने नप अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को नियमों को ताक पर रख दरकिनार किया गया था। उच्च न्यायलय ने न्याय किया है और लोकतंत्र की जीत हुई है। आज भी वोटिंग को जानबूझ कर 11 बजे से टाल कर चार बजे करवाया गया।