फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नरदेव सिंह कंवर बोले- एक वर्ष में श्रमिकों को दिए 20.39 करोड़ रुपये के लाभ

हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शुक्रवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के श्रमिक कल्याण अधिकारियों के साथ बैठक करके बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंजीकृत कामगारों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करें, ताकि बोर्ड की सभी 14 योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों तक ही पहुंच सके और अपात्र लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि अभी तक हुई करीब 42 हजार श्रमिकों की ई-केवाईसी के दौरान लगभग 1989 अपात्र लोगों का पता चला है। इन लोगों ने गलत हथकंडे अपनाकर बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास किया है। वहीं नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बोर्ड ने 10,545 श्रमिकों को 20.39 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें