फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur : जिला हमीरपुर के आपदा प्रभावितों गांवों में पहुंचे सांसद अनुराग, नुकसान का लिया जायजा

अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Sep 2025 05:56 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को जिला में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, स्थिति का जायज़ा लिया और प्रशासन द्वारा प्रदान किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। वह बुघदार, मणिहाल, सासन, चबूतरा, खैरी और सचुही गांवों में पहुंचे और यहां पर राहत और बचाव कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर हालात का जायजा लेते हुए, अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह इस कठिन समय में हमीरपुर के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को राहत कार्यों की निरंतर निगरानी करने और समय समय पर फीडबैक देने को कहा। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंदर राणा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला और विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान उनके साथ उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें