जिला हमीरपुर को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए पंचायतों में भी कार्य किया जा रहा है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुलेला में शिव धाम परिसर में सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिव धाम में विधिवत पूजा अर्चना के बाद विशालकाय शिव भोलेनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक की पत्नी स्वाति जार भी मौजूद रही। विधायक आशीष शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ में आहुतिया डाली। एक करोड़ रूपये से तैयार किए गए गुलेला शिव धाम में हर दिन शाम को लेजर शो से भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन हुआ करेंगे। सदर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भव्य शिव धाम का लोकापर्ण किया है और यहां पर लोग आकर प्रभु का आर्शीवाद पा सकते है तो बच्चों को खेलने के लि ए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिवरात्रि पर्व भी है और इन दिनों के दौरान मूर्ति का अनावरण किया गया है ।विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि शिवधाम में शाम के सात बजे लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिव धाम में स्थापित की गई भगवान भोलेनाथ की मूर्ति में लेजर शो देखने का सभी को आनंद आएगा और इससे भगवान की महिमा का चार चांद भी लगेंगे। गुलेला शिव धाम में भव्य पार्क का निर्माण भी किया गया है और बढ़िया से पार्क की साज सजा की गई है तो बैठने के लिए भी बढ़िया से व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पार्क में बच्चों को खेलने के लिए झूलों भी स्थापित किए गए है । शिव धाम परिसर को इस तरह से सजाया गया है कि लोगों को यहां पर पूरी सुविधाएं मिले और बाहर से आकर पर्यटक यहां पर लुत्फ उठा सके।