फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आपातकालीन वार्ड में व्यक्ति की मौत, हंगामा

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान अचानक व्यक्ति की मौत होने पर सोमवार देर शाम खूब हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों पर इलाज इलाज में कोताही बरतने के आरोप लगाए हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में सूचना मिलने के बाद सदर थाना से पुलिस टीम वे मौके पर पहुंची। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की आपातकालीन वार्ड में 7:00 बजे के करीब संगरोह निवासी प्रकाश चंद उम्र 52 को इलाज के लाया गया था। उनकी छाती में दर्द हो रही थी। लेकिन इलाज के दौरान ही प्रकाश चंद ने दम तोड़ दिया। मृतक प्रकाश चंद के बेटे राजेश कुमार और रवि कुमार तथा भाई संजय कुमार ने कहा कि मरीज की हालत पहले ठीक थी लेकिन उन्हें अचानक इलेक्ट्रिक शॉक छाती में दिए गए जिस वजह से वह बेसुध हो गए, जबकि कुछ देर पहले वह बातचीत कर रहे थे तथा एक दफा इलेक्ट्रिक शॉक देने के बाद उनके पिता मरीज प्रकाश ने इलेक्ट्रिक शॉक देने से भी मना किया था। जब डॉक्टर को इलेक्ट्रिक शॉक देने से मना किया गया तो वह बदतमीजी पर उतर आए और उन्हें गले से पकड़ लिया। जब मरीज की मौत हो गई तो उन्हें कहा गया कि डेड बॉडी को बाहर फेंक दो। उनका कहना है कि मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन इतने में डॉक्टर ड्यूटी छोड़कर चला गया। वहीं जब इस बारे में अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा अधीक्षक से बात करने की कोशिश की गई तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी यादेश ठाकुर का कहना है कि पुलिस टीम सूचना मिलने के बाद कॉलेज में गई है और मामले जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें