फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डोली मोहल्ला में स्थापित की जाए महाराणा प्रताप की मूर्ति, सुजानपुर के लोगों ने एसडीएम सुजानपुर को सौंपा ज्ञापन

उपमंडल सुजानपुर के तहत डोली मोहल्ला में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने के लिए लोगों ने मांग पत्र एसडीएम सुजानपुर को सौंपा। लोगों ने कहा कि नगर परिषद सुजानपुर शहर में सुंदरता बनाए रखने के लिए डोली मोहल्ला में नगर परिषद/सरकार की भूमि पर वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की जा रही है। परंतु कुछ विशेष समुदाय के लोग इस कार्य को धार्मिक भावना से जोड़कर अपने निजी स्वार्थ हेतु आपत्ति जता रहे हैं। यह निंदनीय है। यदि सुजानपुर में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की जाती है तो यह सुजानपुर वासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि इस विषय पर संज्ञान लिया जाए और वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करवाई जाए। इस अवसर पर शेर सिंह, सुरेश रांगड़ा, मनीष आदि मौजूद रहे। उधर एसडीएम सुजानपुर डॉ रोहित शर्मा ने कहा कि मांग पत्र प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें