फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कन्या विद्यालय हमीरपुर में विद्यार्थियों को जल संरक्षण पर बांटा ज्ञान

Krishan Singh Updated Sat, 19 Apr 2025 04:16 PM IST

जल सरंक्षण को लेकर कन्या विद्यालय हमीरपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 14 सरकारी स्कूलों के छठी से दसवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में पोस्टर मेकिंग, क्विज और पेटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक कमल किशोर ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम भी मौजूद रहे। जल संरक्षण और गलेशियर थीम पर छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि जल सरंक्षण को लेकर आयोजित कार्यशाला में आईपीएच विज्ञान के विशेषज्ञों ने भी पानी की शुद्धता की जानकारी दी है और इसके साथ ही जिला न्यायिक परिसर से विशेषज्ञों ने कानून से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जल सरंरक्षण में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागेदारी हो इस पर भी कार्यशाला में बल दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें