फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिझड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपीं चाबियां

खंड विकास अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए मकानों के आवंटन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए मकानों के पत्र जारी किए गए। वहीं योजना के तहत बनकर तैयार हुए मकान की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी गईं। योजना के तहत इस बार 1,82,000 रुपये की राशि लाभार्थियों को जारी होगी और मकान का काम तीन माह में पूरा करवाया जाएगा। कार्यकारी खंड विकास अधिकारी जगतपाल चौहान, खंड प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रधान ग्राम पंचायत बिझड़ी संजय शर्मा ने कहा कि अगर कोई पात्र लाभार्थी इस योजना से अबकी बार वांछित रहा है तो फिर से सर्वे होगा और 2025-26 में उसे योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें