फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भागवत कथा सुनने से नष्ट होते हैं पाप- जनक राज शर्मा

जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध अवाहदेवी माता मंदिर में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू हो गई। कलश यात्रा में मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद्र गुलेरिया, सचिव पवन कुमार, मुख्य सलाहकार ज्ञानचंद वर्मा, कैप्टन ध्यान सिंह, कुलजीत सिंह, पप्पू, सहित क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद कथावाचक पंडित जनक राज शर्मा ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हमें भागवत कथा सुनने को मिल रही है। हम सभी को भागवत कथा सुननी चाहिए। कथा सुनने से पाप नष्ट होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को गलत रास्तों को नहीं अपनाना चाहिए। हमेशा सही मार्ग पर चलना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए पे्ररित करना चाहिए। उन्होंने भागवत श्रवण का महत्व, सृष्टि की उत्पत्ति के बारे में भक्तों को अवगत करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें