फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विदेश में नौकरी पाने के लिए हमीरपुर में हुआ साक्षात्कार, स्थानीय विधायक आशीष शर्मा रहे मौजूद

एनएसडीसी के तत्वावधान में हमीरपुर जिले के बड़ू क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य था जिले के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसरों से अवगत करवाना और उनमें उद्योग एवं उद्यम कुशलता को विकसित करना। इस विशेष कार्यशाला में हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में एनएसडीसी के विशेषज्ञों की ओर से युवाओं को यह बताया गया कि विदेशों में, विशेषकर खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब में किन-किन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं और उन्हें पाने के लिए क्या योग्यताएं और प्रशिक्षण आवश्यक हैं। एनएसडीसी की इस पहल से युवाओं में उत्साह देखा गया। कार्यशाला में बताया गया कि कैसे एक योजनाबद्ध तरीके से कौशल विकास किया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के द्वार खोले जा सकें। कार्यशाला में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा ने भी भाग लिया और युवाओं को प्रोत्साहित किया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमीरपुर के युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा दी जाए, जिन्होंने पॉलिटेक्निक या आईटीआई जैसे तकनीकी कोर्स किए हैं, उनके लिए विदेशों में सुनहरे अवसर हैं। इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से हम उन्हें न सिर्फ प्रशिक्षित कर रहे हैं, बल्कि उनकी प्रतिभा को वैश्विक मंच देने की ओर एक कदम बढ़ा रहे हैं। कंपनी प्रतिनिधि सोनिया ठाकुर ने बताया कि वे युवाओं में एनएसडीसी के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट 80 केंद्र पूरे भारत में खोलने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें