फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की दी जानकारी

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी विजिलेंस रेणु शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उन्हें दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने छात्राओं के जवाब के प्रश्न दिए तथा उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ साइबर क्राइम, यातायात नियमों, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और पुलिस विभाग की चार चरणों में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें