उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री के नव रतन में शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार संसदीय क्षेत्र की जनता अनुराग ठाकुर को रिकॉर्ड मतों से जीतकर केंद्र में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने में अपना योगदान देगी । सीएम योगी ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल में विकास को रोकने का काम किया है और अब प्रदेश की जनता भी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठी है। मुख्यमंत्री का सभा स्थल पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा जिला भाजपा की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक विक्रम ठाकुर विधायक त्रिलोक जम्वाल विधायक आशीष शर्मा भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक अनिल धीमान व जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।