फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचआरटीसी पेंशनरों ने मांगा दो वर्षों से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान

Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2024 12:56 PM IST

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक शुक्रवार को चालक प्रशिक्षण केंद्र बस स्टैंड में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हमीरपुर इकाई के जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने की। बैठक में इकाई के प्रदेश सचिव नंदलाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रबंधन परिवहन पेंशनरों को न ही संशोधित पेंशन का एरियर दे पाई है और न ही दो वर्ष से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान कर पाई है। उन्होंने कहा कि मई माह की पेंशन अभी तक उनके खातों में नहीं डाली गई है। इस कारण पेंशनरों को घर का खर्चा चलाना तक मुश्किल हो गया है। जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि सरकार व प्रबंधन उच्च न्यायालय से आए फैसलों का भी सम्मान नहीं कर रही है जोकि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि 65-70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों के कोर्ट से आए फैसलों को लागू करे व जो भी फैसले उच्च न्यायालय से आए हैं उनका सम्मान करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए अन्यथा कल्याण मंच आन्दोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व प्रबंधन की होगी। बैठक में वलदेव, रामलाल, कुलवंत, रघुनाथ सुरिंद्र हरनाम,आज्ञा राम, अशोक, भाग सिंह, रिखी, बलबीर सहित करीब 70 सदस्यों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें