फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में हुई एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की बैठक

एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई की बैठक हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता हमीरपुर इकाई प्रधान तारा चंद ने की। बैठक में सरकार और निगम प्रबंधन द्वारा एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आर्थिक उत्पीड़न की निंदा की गई। तारा चंद और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महीने की 12 तारीख हो चुकी है। अभी तक पेंशन जारी नहीं की गई जबकि दिहाड़ीदार मजदूर भी आठ तारीख को वेतन ले चुके हैं। प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों के पेंशनधारकों को पेंशन हर महीने की पहली तारीख को जारी की जा रही है। एचआरटीसी के पेंशनधारी भी पुरानी पेंशन स्कीम के अंतर्गत आते हैं। प्रदेश के अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह पेंशन और हमारी रुकी हुई देनदारियां जारी करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें