फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रेस क्लब हमीरपुर द्वारा आज प्रेस रूम हमीरपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, युवा मीडियाकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अतिथियों ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और इसके वर्तमान स्वरूप पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते परिदृश्य, इसकी जिम्मेदारियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी पत्रकारिता भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा इसकी पहचान है। हमें अपने दायित्वों को निभाते हुए समाज की सही तस्वीर पेश करनी चाहिए। एक व्यक्तव्य में उन्होंने कहा कि कुछ वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा एक संगठन का गठन किया गया है, जिसमें कुछ सेवानिवृत और कुछ सेवानिवृति होने जा रहे पत्रकार शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें