फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल पुलिस सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ ने मांगों को लेकर बैठक में बनाई रणनीति

प्रदेश पुलिस सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने की। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं। उनका तुरंत भुगतान किया जाए। जो कर्मचारी 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके एरियार का एक मुश्त भुगतान किया जाए। पेंशनरों ने कहा कि डीए का भुगतान एक जुलाई 2022 के बाद से लंबित पड़ा है। सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने उनकी मांगों को अभी तक पूरा न करने पर विरोध जताया और जल्द इन मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान प्रेस सचिव रमेश कुमार जरियाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें