राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। उन्होंने अंतर महाविद्यालय लोकगीत व रंगोली प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन थुरल में किया गया। इसमें लोकगीत में राशि शर्मा ने द्वितीय पुरस्कार व रंगोली प्रतियोगिता में रुचिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस मौके पर डॉ. सुमन, डॉ. सपना, प्रो. अरविंद, डॉ. उमा आदि उपस्थित रहे।