राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर जारी है। शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और मुख्य बाजार में सफाई की। इसके बाद ऐतिहासिक राजनौण मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी राकेश चंद और सुमन वाला के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने मंदिर में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में भी सहभागिता की। एनएसएस इकाई के इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक दायित्व, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।