हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर की मासिक बैठक हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कानूनी सलाहकार विक्रम राणा ने की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की। विक्रम राणा ने बताया कि एचआरटीसी निगम प्रबंधन की ओर से पेंशन के मामले भेदभाव किया जा रहा है। जिस दिन कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है, उसी दिन पेंशन का भी भुगतान किया जाए। चिकित्सा बिलों का भुगतान तुरंत किया जाए। पेंशन समय पर नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग रखी है कि महीने की पहली तारीख पर पेंशन दी जाए। बीमारी के कारण कई पेंशनर स्वर्ग सिधार गए। सभी तरह के एरियर का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। तीन प्रतिशत डीए हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को दिया गया। पेंशनर अभी तक डीए की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अभी तक न डीए दिया गया है और न ही एरियर। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग रखी है कि पेंशनरों को डीए तथा डीए एरियर तुरंत दिया जाए। इस अवसर पर सुशील कुमार, राम रत्न, वीना देवी, बलवीर, सुरेश कुमार, कांशी राम, विनोद आदि मौजूद रहे।