फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की बैठक में प्रदर्शन के लिए तय हुई रूपरेखा

भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला हमीरपुर की बैठक हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक में संयोजक पुरुषोत्तम, सहसंयोजक प्रकाश चंद सहित विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 17 अक्तूबर को हमीरपुर में होने वाले प्रदर्शन पर रूपरेखा तय की गई। सह संयोजक प्रकाश चंद ने बताया कि धरने के लिए प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़े, उस प्रदेश के लिए यह शर्म की बात है। सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पेंशनरों की मांगों को जल्द से माना जाए। सरकार ने अभी तक महंगाई भत्ता भी नहीं दिया है। केंद्र सरकार का कर्मचारी और पेंशनर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता ले रहा है। लेकिन हिमाचल सराकर 42 प्रतिशत पर अटकी है। पेंशनर महासंघ हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के साथ खड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें