फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नगर निगम के कश्मीरी कॉम्प्लेक्स में अभी भी 16 दुकानदारों के पास फंसे नगर निगम के 40 लाख

हमीरपुर बस अड्डे के समीप स्थित कश्मीरी कॉम्प्लेक्स में आवंटित दुकानों में अभी तक 16 दुकानदारों ने बकाया किराया नहीं चुकाया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दी लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है और बकाया राशि के रूप में 40 लाख रुपए लेने हैं। गौरतलब है कि कश्मीरी कॉम्प्लेक्स ने चल रही दुकानों का आवंटन सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स, एजुकेशन एंड एक्टिविटीज द्वारा किया गया है और अब समिति के द्वारा बकाया न चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम के एसडीओ को रिकवरी की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए कहा है। यदि दुकानदार आसान तरीके से रिकवरी करवा देते हैं तो ठीक नहीं तो तहसीलदार के माध्यम से रिकवरी की प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा। नगर निगम अब किसी भी सूरत इन्हें बख्सने के मूड में नहीं है। एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने हमीरपुर में ज्वाइन किया था तो दुकानदारों से 80 से 90 लाख रिकवरी की जानी थी और इन दुकानदारों पर पीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया किअभी तक 28 केस डिसाइड किए गए है जिससे सोसायटी की खाते में 81 लाख जमा करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि अभी भी कई दुकानदारों से काफी रिकवरी की जानी बाकी है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के द्वारा प्राप्त की गई राशि से हाल ही में 11 नई दुकानों का निर्माण किया गया है जिन्हें पूर्व में खोखा करने वाले दुकानदारों को आवंटित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां पर अपनी मंडी भी चलाई जाएगी। यहां पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि लोग सामग्री को तबज्जो मिल सके। एसडीएम संजीत सिंह ने कहा कि रिकवरी की प्रक्रिया अपनाने के लिए नगर निगम के एसडीओ का कहा गया है। यदि रिकवरी नहीं करवाई जाती है तो तहसीलदार के माध्यम से रिकवरी की प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ज्वाइन किया था तो 90 लाख के करीब पेंडेंसी थी। दुकानदारों ने समय पर तत्कालीन नगर परिषद की दुकानों का लंबे समय से किराया नहीं दिया था। पीपी एक्ट के तहत कार्रवाई होने के बाद 81 लाख सोसायटी के खाते हैं तथा अन्य से भी रिकवरी की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें