फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चंबोह स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, नवाजे मेधावी

राजकीय आदर्श केंद्रीय विद्यालय चंबोह में शुक्रवार वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके उसके प्रति कड़ी मेहनत करने की प्ररेणा दी। समारोह का शुभारंभ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।नौनिहालों ने ऑपरेशन सिंदूर, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, पोषण आहार, नशे के विरुद्ध जागरूकता लघु नाटिका सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। समारोह में कार्यकारी मुख्य शिक्षक सुषमा देवी ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षा के उच्च स्तर को देखते हुए कई अभिभावक निजी स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवाकर यहां दाखिला करवा रहे हैं। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के साथ अभिभावक विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें