प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत हमीरपुर में 16 दिसंबर को प्रस्तावित मैगा वॉकथॉन में अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि इस अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके और जिला को चिट्टा मुक्त बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने हमीर भवन में मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की बैठक के बाद बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं इस मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे और इसमें हजारों लोग भाग लेकर जिला को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि यह मैगा वॉकथॉन ब्वायज स्कूल के मैदान से शुरू होकर, नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, अस्पताल चौक और बस स्टैंड से वापस स्कूल मैदान में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल और मैगा वॉकथॉन के रूट पर सभी आवश्यक प्रबंधों को लेकर तैयारियां की जा रही है । उन्होंने कहा कि इस आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों सहित हजारों लोग भाग लेंगे। एसपी बलवीर सिंह ने मैगा वॉकथॉन रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि शिमला और धर्मशाला के बाद यह तीसरा बड़ा आयोजन होगा। इसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों और अन्य लोगों के लिए पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी। पुलिस का प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और ब्रास बैंड शानदार प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं भरपूर मनोरंजन करेगा।