फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हृदयघात से पठानकोट में कार्यरत सैनिक की मौत, मलेड़ा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ग्राम पंचायत झंझयाणी के मलेड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय सैनिक मनदीप ठाकुर की हृदयघात से मौत हो गई। मृतक 19 वर्ष की आयु में सेना की ग्रुप कोर यूनिट में भर्ती हुए थे। सेना में पिछले 17 वर्षों से कार्यरत थे। वर्तमान में वह पठानकोट में कार्यरत थे। बुधवार दोपहर को ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई जैसे ही सैनिकों ने अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरवार को गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।दोपहर 12 बजे के करीब मृतक का पार्थिव शरीर जैसे ही सेना गाड़ी में उसके पैतृक गांव पहुंचा चारों तरफ मातम छा गया। युवाओं के साथ ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। दिवंगत मनदीप अपने बुजुर्ग मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए है। बड़सर पुलिस की एक टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम, थाना प्रभारी गुरूबक्श सिहं विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें