फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कोट लांगसां में श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

ग्राम पंचायत कोट लांगसां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा समापन सोमवार को हुआ। सप्ताहभर चले इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन कथा-वाचक पंडित पवन शर्मा ने गुरु महिमा पर विशेष प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह प्रकाश है जो जीवन में सही मार्ग दिखाता है और व्यक्ति को सत्य, धर्म व सद्कर्मों की ओर प्रेरित करता है। कथा की पूर्णाहुति के उपरांत हवन का आयोजन किया गया, जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक प्रीतम चंद रहे, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे सप्ताह गांव में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें