फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्री-आरडी शिविर में सात स्वयंसेवी चयनित, हमीरपुर महाविद्यालय में हुआ एकदिवसीय शिविर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को प्री-आरडी चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल बतौर मुख्यातिथि जबकि उप प्राचार्य प्रो.नीलम गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। एक दिवसीय शिविर में जिलेभर से सात महाविद्यालयों भोरंज, नादौन, सुजानपुर, धनेटा, बीबीएन कॉलेज चकमोह, तरक्वाड़ी, गौतम कॉलेज हमीरपुर से आए हुए स्वयंसेवकों ने भाग लिया और प्रत्येक यूनिट से एक स्वयंसेवक को राज्य स्तर शिविर के लिए चयनित किया गया। शिविर में निर्णयाक मंडल की ओर से परेड, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास और व्यक्तिगत साक्षात्कार आधार पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सात एनएसएस स्वयंसेवियों को चुना गया। चयनित स्वयंसेवियों को राज्य स्तर और इसके उपरांत दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयार किया जाएगा। इस मौके पर एनएसएस नोडल जिला अधिकारी एवं प्रोग्राम अधिकारी डॉ नैसर्गिक दीपिका खन्ना व प्रो. विनोद चंद, चिकित्सा अधिकारी डॉ आकांक्षा चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें