फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कौशल बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गरिमा को किया शर्मसार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कौशल ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेवा प्रमुख की जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन इस मुद्दे को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। प्रेम कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 146 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन विदेश नीति के मामले में बिल्कुल चुप हैं । उनकी चुप्पी का क्या राज है। इसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को जाहिर करें। प्रेम कौशल ने कहा कि आज भारत की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति तय करेंगे कि भारत देश को किसके साथ चलना है। प्रेम कौशल ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है। जिसने गुटनिरपेक्षता की नीति अपनाई थी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की यात्रा के दौरान कहा कि इजरायल की धरती फादर लैंड है और भारत मदरलैंड है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहकर देश का अपमान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें